कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

ओमप्रकाश रावत

विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुडीसेमर स्थित मलीया नदी तट पर कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के शुभ अवसर पर श्रीराम सेना समिति के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बजरंगबली के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं आरती के साथ किया गया।

मुख्य अतिथि सरजू प्रसाद गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथियों सरजू यादव, ओम रावत, नंदकिशोर गुप्ता, ओ.पी. यादव एवं लवकुश चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अतिथियों का स्वागत समिति की ओर से माल्यार्पण कर किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रों ने दहेज प्रथा एक अभिशाप विषय पर भावपूर्ण नाट्य प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया। वहीं लिटिल फ्लावर स्कूल के बच्चों ने एकता में शक्ति का संदेश देने वाला आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। मंच संचालन के दौरान समिति के अध्यक्ष जय मौर्य ने बताया कि हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर इसी स्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर श्रद्धा और संस्कृति का संदेश दिया जाता है। इस अवसर पर श्रीराम सेना के अध्यक्ष जय मौर्य, उपाध्यक्ष मनोज कुमार पासवान, महामंत्री ओमप्रकाश यादव, संरक्षक धीरेंद्र कुशवाहा, कोषाध्यक्ष उपेंद्र कुमार पासवान, सदस्य विजय कुशवाहा, त्रिदेव पासवान, पंकज, गोल्डन, अरुण एवं रोहित मौर्य सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »