वार्षिकोत्सव एवं शिक्षा चौपाल संगोष्ठी का हुआ आयोजन

रमेश कुशवाहा

घोरावल -सोनभद्र। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय औराही घोरावल सोनभद्र में वार्षिकोत्सव एवं शिक्षा चौपाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्रामप्रधान दुलारे चौधरी के द्वारा

मां सरस्वती का पूजा अर्चन करके किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय औराही तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय औराही के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह

लिया। कार्यक्रम के बाद बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक नर्वदेश्वर प्रसाद पाठक एवं प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापिका अनार कली ने आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित कर आभार प्रकट किया। इस मौके पर पूर्व एआरपी मिथिलेश द्विवेदी, प्राथमिक विद्यालय चकौली के प्रधानाध्यापक कृष्णानंद मिश्र, सहायक अध्यापक राकेश कुमार शुक्ल,अनुदेशिका सुनीता देवी,किरन कुमारी,अनुदेशक मनोज कुमार पाल,शिक्षामित्र संध्या सिंह एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामविलास तथा प्राथमिक विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष संगीता व गांव के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Translate »