
लखनऊ, ।उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निदेशों के क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सम्पर्क मार्ग योजना के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 31 चालू कार्यों हेतु रू0 05 करोड़ 63 लाख 8 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इन कार्यों की कुल लागत रू0 11 करोड़ 93 लाख 83 हजार है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-9 द्वारा जारी किया जा चुका है।
इन चालू कार्यों में जनपद सीतापुर में 10, फतेहपुर में 6, प्रयागराज में 9, श्रावस्ती में 3, गोरखपुर में 2 व बहराइच में 1 सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जनपद सीतापुर में हरदियापुरवा सम्पर्क मार्ग, जरेली का पुरवा सम्पर्क मार्ग, बरियापुर सम्पर्क मार्ग, पनवारी पुरवा सम्पर्क मार्ग, बसन्तपुर सम्पर्क मार्ग, शिकरोहर सम्पर्क मार्ग, बंगालीपुरवा सम्पर्क मार्ग, खेदारपुर सम्पर्क मार्ग, महरिया सम्पर्क मार्ग, गेंदाईश पुरवा सम्पर्क मार्ग, बहराइच में गुजराती पुरवा सम्पर्क मार्ग, गोरखपुर जनपद में डेमुसा तेलियान टोला सम्पर्क मार्ग, नरहुआ सम्पर्क मार्ग, श्रावस्ती जनपद में लोनियन पुरवा सम्पर्क मार्ग, परागदत्त पुरवा सम्पर्क मार्ग व दरजीपुरवा सम्पर्क मार्ग, जनपद फतेहपुर में चांदपुर लहुरीमऊ मार्ग से बगहा का डेरा सम्पर्क मार्ग, खजुहा नरैचा जूड़ाखेड़ा से मेड़ू का पुरवा (मैटू का पुरवा) सम्पर्क मार्ग, शाहबनरसी दुगरेई हसनापुर मार्ग से लोहाइन का पुरवा सम्पर्क मार्ग, पहाड़पुर बरिगवां से रज्जी का डेरा सम्पर्क मार्ग, गहरूखेड़ा डाडा अमौली से मोहकम पुर सम्पर्क मार्ग से बाबादीन का डेरा सम्पर्क मार्ग, मथुरापुर से किशुनपुर सम्पर्क मार्ग, जनपद प्रयागराज में चिरैयानाला सम्पर्क मार्ग, नईबस्ती सम्पर्क मार्ग, रूचई का पुरा सम्पर्क मार्ग, टिकरी उपरहार मार्ग, रामपुर सम्पर्क मार्ग, जान बक्श का पुरवा सम्पर्क मार्ग, संगम भगत का पुरवा सम्पर्क मार्ग, मलाक हरहर उपरहार सम्पर्क मार्ग व सुमरी का पुरवा सम्पर्क मार्ग बनाये जा रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह स्वीकृत धनराशि के व्यय के बारें में जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal