जनपद में आज भी कोरेना बम का गिरना जारी है आज फिर 29 नये कोरेना मरीज मिला

*जिले में आज 29 नये कोरोना मरीज मिले*

*एक मरीज की इलाज के दौरान मृत्यु हुई*

पुरुषोत्तम चतुर्वेदी की खास रिपोर्ट

वाराणसी। जनपद वाराणसी में आज बुधवार को 444 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए, जिसमें से जनपद में 29 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। आज पॉजिटिव आये 29 मरीजों में से 22 वर्षीय पहली महिला मरीज सुल्तानपुर रामनगर‚ थाना रामनगर की रहने वाली है।यह मरीज एक निजी चिकित्सालय में कार्यरत है।
40 वर्षीय दूसरी महिला मरीज सेवकराम सदावर्ती गली‚ ठठेरी बाजार थाना चौक की रहने वाली है। यह मरीज एक गृहिणी है। 27 वर्षीय तीसरा पुरूष मरीज आलाेक नगर कॉलोनी‚ मीरापुर थाना बच्छांव का रहने वाला है। यह मरीज दिनांक 23 जून को नई दिल्ली से वाराणसी आया था। 22 वर्षीय चौथा पुरूष मरीज एवं 44 वर्षीय पांचवी महिला मरीज सुन्दरम पैराडाइज‚ नाटी इमली‚ थाना चेतगंज के रहने वाले हैं। ये मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के कांटैक्ट के हैं। 25 वर्षीय छठां पुरूष मरीज राधा कटरा गली‚ हुकुलगंज थाना शिवपुर का रहने वाला ह। यह मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के कांटैक्ट का है। 11 वर्षीय सातवां पुरूष मरीज‚ 16 वर्षीय आठवां पुरूष मरीज एवं 40 वर्षीय नौवीं महिला मरीज बडालालपुर‚ चांदमारी थाना शिवपुर के रहने वाले हैं। ये मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के कांटैक्ट के हैं। 45 वर्षीय दसवीं महिला मरीज काश्मीरीगंज‚ थाना भेलूपुर की रहने वाली है। यह मरीज एक निजी चिकित्सालय में सफाई कर्मी है। 22 वर्षीय 11वां पुरूष मरीज काजीपुरा सोनिया थाना सिगरा का रहने वाला है। यह मरीज पेशे से सेल्स मैनेजर है। 50 वर्षीय 12वां पुरूष मरीज त्रिलोचन बाजार थाना आदमपुर का रहने वाला है। यह मरीज एक जनरल शॉप चलाता है। 40 वर्षीय 13वां पुरूष मरीज‚ 27 वर्षीय 14वां पुरूष मरीज एवं 18 वर्षीय 15वां पुरूष मरीज चन्द्रिका नगर काॅलोनी थाना सिगरा के रहने वाले हैं। ये मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के कांटैक्ट के हैं। 57 वर्षीय 16वां पुरूष मरीज‚ 28 वर्षीय 17वीं महिला मरीज एवं 32 वर्षीय 18वां पुरूष मरीज रिजवी गली थाना चौक के रहने वाले हैं। ये मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के कांटैक्ट के हैं। 80 वर्षीय 19वां पुरूष मरीज‚ 70 वर्षीय 20वीं महिला मरीज एवं 30 वर्षीय 21वीं महिला मरीज नक्काश बनारसी कटरा‚ नाटी इमली थाना कोतवाली के रहने वाले हैं। ये मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के कांटैक्ट के हैं। 22 वर्षीय 22वीं महिला मरीज‚ 21 वर्षीय 23वीं महिला मरीज एवं 14 वर्षीय 24वां पुरूष मरीज जुगुल टोला थाना आदमपुर के रहने वाले हैं। ये मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के कांटैक्ट के हैं। 40 वर्षीय 25वीं महिला मरीज एवं 46 वर्षीय 26वां पुरूष मरीज बघाडा थाना भेलूपुर के रहने वाले हैं। ये मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के कांटैक्ट के हैं। 39 वर्षीय 27वीं महिला मरीज निराला नगर शिवपुरवा थाना सिगरा की रहने वाली है। यह मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के कांटैक्ट की है। 56 वर्षीय 28वां पुरूष मरीज दानगंज थाना चोलापुर का रहने वाला है। यह मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के कांटैक्ट का है। 50 वषीर्य 29वीं महिला मरीज सूतटोला थाना चौक की रहने वाली है। यह मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के कांटैक्ट की है। 55 वर्षीय पुरूष मरीज निवासी सदर महाल‚ मुकीमगंज थाना आदमपुर को दिनांक 21 जून को बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर बी0एच0यू0 में भर्ती कराया गया था। भर्ती के दौरान ही 21 जून को कोविड की जांच हेतु सैम्पल लिया गया‚ जिसका परिणाम 22 जून को पॉजिटिव आयी। उक्त मरीज की इलाज के दौरान 30 जून की देर रात मृत्यु हो गयी। यह मरीज पिछले 10 वर्षों से सुगर की दवा खा रहे थे।
बी0एच0यू0 में भर्ती 01‚ आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में भर्ती 06 तथा ई0एस0आई0सी0 में भर्ती 07 कोरोना पॉजिटिव मरीज के फॉलोअप सैंपल का परिणाम नेगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया l इस प्रकार आज 14 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 525 हो गई है l 307 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं l एक्टिव मरीजों की संख्या 198 है। जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या 247 है। आज 07 हॉटस्पॉट अवधगिरि सोनारपुरा थाना भेलूपुर‚ डीकापुर थाना चौबेपुर‚ एआईआर बटुआपुर थाना चोलापुर‚ मोतीझील थाना भेलूपुर‚ जानकी नगर थाना भेलूपुर‚ पियरी पोखरी थाना चेतगंज एवं काशीपुरा थाना कोतवाली ग्रीन जोन में आए हैं। इस प्रकार अब तक 127 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं। ऑरेंज जोन में 19 तथा रेड जोन में 101 हॉटस्पॉट है। एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 120 है।
जनपद में आज कुल 467 सैंपल कलेक्ट किए गए। अब तक 12269 सैंपल जनपद वाराणसी में लिए जा चुके हैं जिसमें से 11609 सैंपल का परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। 660 सैंपल का परिणाम आना अभी अवशेष है। प्राप्त परिणामों में 11084 परिणाम नेगेटिव एवं 525 परिणाम पॉजिटिव है।

Translate »