पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा कोरोना वायरस से रोकथाम हेतु जनपदों में लगाये गये लाॅकडाउन के दृष्टिगत की गयी कार्यवाही का विवरण

लखनऊ। एच0सी0 अवस्थी, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा पुलिस आयुक्त लखनऊ, गौतमबुद्वनगर, समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/ पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जनपद उ0प्र0 को शासन द्वारा प्रदेश भर में कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु लाॅक डाउन की कार्यवाही किये जाने के क्रम में निर्देश दिये गये है।
उक्त क्रम में आज दिनांक 02.04.2020 को अब तक कृत कार्यवाही का विवरण निम्नवत हैः-
बैरियर व नाका की संख्या 5263
चेक किये गये वाहनों की संख्या 881195
चालान किये गये वाहनों की संख्या 181004
सीज किये गये वाहनों की संख्या 13927
वसूले गये शमन शुल्क की धनराशि रू0 3,67,57,393
धारा 188 भादवि के तहत पंजीकृत अभियोगों की संख्या 7177
ई0सी0 एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों की संख्या 72
तब्लीगी जमात संबंधित सूचना। मार्च के पहले पक्ष में निजामुद्दीन मरकज़ दिल्ली में उत्तर प्रदेश से अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार कुल 1179 लोग तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इनमें से कुल 883 लोगों के चिकित्सीय परीक्षण के बाद क्वारनटाईन किया गया है।
तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में विदेशों से 01 फरवरी 2020 के बाद कुल 287 लोग उत्तर प्रदेश में आये हैं, इनमंे 286 विदेशी व्यक्तियों को क्वारनटाईन किया गया। इन विदेशी व्यक्तियों के विरूद्व लाॅक डाउन आदि के उल्लघंन पर कुल 34 एफ0आई0आर0 भादंवि/एपिडेमिक एक्ट/फाॅरेन एक्ट/वीजा रूल्स आदि की धाराओं के अन्तर्गत 14 जनपदों में पंजीकृत कर जांच करायी जा रही है। इनके पासपोर्टो की भी जांच करायी जा रही है।
जनपद बाराबंकी के पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
जनपद बाराबंकी/थाना सतरिख
मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
लगभग 37 लाख रू0 कीमत की 125 ग्राम अवैध मारफीन बरामद
दिनांक 02.02.2020 को थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान सन्दौली मोड़़ पर घेराबंदी कर अभियुक्त सुमिरन को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लगभग 37 लाख रू0 कीमत की 125 ग्राम अवैध मारफीन बरामद हुई।
इस सम्बन्ध में थाना सतरिख पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सुमिरन निवास भिटौली थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
1. लगभग 37 लाख रू0 कीमत की 125 ग्राम अवैध मारफीन।
Translate »