1 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल।

प्रयागराज-लवकुश शर्मा

उतरांव (प्रयागराज) उतराव पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने 1 नफर अभियुक्त को जलालपुर से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। बताया जाता है कि उतरांव थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व अपने मय फोर्स के साथ गस्त निकले हुए थे। तभी सूचना मिली की कई दिनों से फरार चल रहे नफर अभियुक्त गुलशेर उर्फ मोहम्मद वैस कुरेशी पुत्र मोहम्मद सब्ब निवासी जलालपुर को सटीक सूचना पर पुलिस ने जलालपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त लंबे दिनों से फरार चल रहा था। जो गोवध निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी टीम में मुख्य रूप से एसओ सुनील कुमार सिंह कांस्टेबल प्रहलाद राम आनंद सिंह राघवेंद्र सिंह हरिओम सिंह आदि ने बहुत ही चालाकी के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल की हवा खिला दी।

Translate »