*दिवंगत पुलिस कर्मी के आश्रितों को 25 लाख रु.की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश
लखनऊ, 05 मार्च, 2020।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद फतेहपुर में कर्तव्यपालन के दौरान एक दुर्घटना में मुख्य आरक्षी श्री जगरूप प्रसाद की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत पुलिस कर्मी के आश्रितों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं।इसके अंतर्गत 20 लाख रुपये स्व. श्री प्रसाद की पत्नी तथा 05 लाख रुपए उनकी माँ को प्रदान किये जाएंगे।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगो के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal