यूपी दिवस पर दो प्रदेशों की भाषा संस्कृतियों का हुआ   संगम

★ पीएम की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम

★ अभियान के आयोजन में जुटे गवर्नर कोश्यारी,यूपी के मंत्री नीलकंठ तिवारी ,महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आशीष शेलार समेत कई प्रमुख हस्तियाँ

★ यूपी के मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने मुंबई में किया दावा- दुनिया भर में यूपी की छवि को सुधारा है सीएम योगी ने

★ सम्मानित हुए पद्मश्री कैलाश खेर,पत्रकार हेमंत शर्मा व अन्य

“★ गायिका देवी,सुरेश शुक्ल,प्रियंका सिंह के गीतों पर देर रात तक झूमे लोग

मुम्बई :

रंग बिरंगे परिधान में जुटे उत्तरभारतीय समाज के लोग , लोकगीतों की धुनों पर थिरकते लोगों का समूह, भव्य मंच से लोक संस्कृति की झांकी का प्रस्तुतिकरण, उत्तरभारतीय समाज के सालाना जलसे में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ,यूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाईक,यूपी के संस्कृति व पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी,महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आशीष शेलार,पद्मश्री कैलाश खेर,पत्रकार हेमंत शर्मा समेत कई दिग्गजों की मौजूदगी ने शुक्रवार को मुंबई के उत्तरभारतीयों को एक यादगार शाम दे गया। उत्तरप्रदेश दिवस पर शहर की सुप्रसिद्ध संस्था अभियान द्वारा आयोजित समारोह इस बार भी अविस्मरणीय रहा।भोजपुरी गीतों पर मैदान में जुटे 25 हजार से अधिक लोग जब भोजपुरी गीतों पर झूम रहे थे तो लगा मानो कि मुंबई के मैदान में उत्तरप्रदेश उतर आया हो।मुंबई की सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था ‘अभियान’ की ओर पिछले 32 वर्षों से मनाया जा रहा उत्तर प्रदेश दिवस समारोह इस बार अद्भुत रहा। योगी आदित्य्नाथ को अव्वल सीएम बनने पर आयोजक अमरजीत मिश्र ने समारोह में सेलिब्रेट किया।

24 जनवरी शुक्रवार की एक गीत-संगीतमय, सोंधी-सुगंधमयी संध्या, जब मुंबई के सित-घन आकाश तले सांताक्रुज का लायन्स क्लब ग्राउंड दो महान संस्कृतियों के आलिंगन का साक्षी बना।

यह अभूतपूर्व ऐतिहासिक क्षण था, मुंबई में 32 वें उत्तर- प्रदेश- दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित लोकमहोत्सव के मनमोहक कार्यक्रम का। अभियान संस्था के संस्थापक- अध्यक्ष, भाजपा महासचिव एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र द्वारा 32 वर्षों से किये जा रहे उत्तर प्रदेश दिवस समारोह के मंच पर जब समारोह के अध्यक्ष राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी,राम नाईक,यूपी के मंत्री नीलकंठ तिवारी ,महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आशीष शेलार के संग मंच पर आये तो यह गौरवमय क्षण बना उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की साझी-संस्कृतियों के प्रेमालिंगन का, विलय का, समर्थन और समर्पण का। भावुकता, उल्लास और उमंग से परिपूर्ण क्षणों में जब सभी नेताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की तो देश की विभिन्नता में एकता का सुन्दर दृश्य उपस्थित हुआ।और यह प्रतीक रहा एक-दूजे के परस्पर प्रेम-स्नेह, मान-सम्मान, विचार-विनिमय, रक्षण-संवर्धन और दो महानतम संस्कृतियों के संगम का। प्रतीत हुआ जैसे गंगा-यमुना-सरस्वती और गोदावरी-कृष्णा- इन्द्रायणी की धाराओं ने परस्पर आलिंगन कर इन महान संस्कृतियों का अद्भुत संगम कर लिया हो।राज्यपाल श्री कोश्यारी ने महाराष्ट्र की संत भूमि को वंदन कर यूपी दिवस शुरु करने की कल्पना की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के प्रण-प्रेरणारूपी आवाहन का मार्ग अपनाने के उद्देश्य से भारत की इन महान संस्कृतियों की साझी विरासत और सहभागिता पर बल देते हुये यूपी के संस्कृति व पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने यूपी दिवस को योगी सरकार की उपलब्धि बताया।और कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की दिशा में बहुत आगे बढ चुका है।

पूर्व मंत्री आशीष शेलार ने प्रधानमंत्री के ध्येय वाक्य “सबका साथ-सबका विकास” के अनुसार ही समस्त नागरिकों को स्वस्थ-सुरक्षित-सौहार्द्रपूर्ण वातावरण का आश्वासन भी दिया। उन्होने ने यूपी के विकास में योगी सरकार के योगदान की तारिफ की।उन्होने बीजेपी नेता अमरजीत मिश्र की इस बात के लिए तारीफ़ की वे लंबे अरसे से महाराष्ट्र व यूपी की संस्कृति को समरस करने में जुटे हैं।

श्री राम नाईक ने कहा कि यद्यपि महाराष्ट्र में अभियान द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन होता रहा है किन्तु उत्तर प्रदेश में नहीं होता था और राम नाईक ने फिर अपने कार्यकाल में ही उत्तर प्रदेश में इस दिवस को समारोह रूप में आयोजित करना प्रारंभ किया जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अहम भूमिका रही। अपनी भाषा संस्कृति का जतन करनेवाला उत्तरभारतीय समाज महाराष्ट्र की मिट्टी में रच बस गया है।

कार्यक्रम में कलाकारों, शिक्षाविदों, पत्रकारों और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों को राज्यपाल राम नाईक के हाथों सम्मानित किया गया और सम्मान-चिन्ह दिया गया। इनमें वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा गायक पद्मश्री कैलाश खेर,यूपी मान्यता प्राप्त पत्रकार असोसियेशन के अध्यक्ष हेमंत तिवारी,समाजसेवी सत्यकुमार सिंह,विमलधर दुबे,एथलिट डॉ तृप्ति सिंह,

भोजपुरी लोकगायिका देवी, अभिनेत्री काजल यादव,सुरेश शुक्ला,गायिका प्रियंका सिंह आदि प्रमुख रहे। विदेश से आये प्रतिनिधि निशी द्विवेदी (यूके),उधेश्वर सिंह(लंदन),संजय तिवारी(ओमान) व रामबन (मॉरिशस) का भी सम्मान हुआ।

आयोजक अमरजीत मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Translate »