प्रयागराज-लवकुश शर्मा
◆जिनके ओजस्वी वचनों से, गूंज उठा था विश्व गगन, वही प्रेरणा पुंज हमारे, स्वामी पूज्य विवेकानंद
हंडिया-स्वामी विवेकानंद जी की 157वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में हँड़िया नगर में स्थित विधार्थी सम्पर्क कार्यालय पर मनाया गया।

कार्यकर्ताओ द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुये नगर संगठन मंत्री विपुल विद्यार्थी ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला उन्होनो कहा कि विवेकानंद जी ने भारत की संस्कृति को विश्व भर में परिचय कराया तथा देश के युवाओं के प्रारण स्रोत है।

अंकित शुक्ला जिला आयाम सह प्रमुख ने कहा हम युवा स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को मानते हैं और राष्ट्रनिर्माण में पूरी तरह कार्य करते रहेंगे।इस मौके पर आयाम प्रमुख रामेश्वर तिवारी सूरज दुबे,अष्टविनायक, रजनीकांत,नारायण दुबे, डॉक्टर कलाम अंसारी,सोनू दित्या राज समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal