समाजसेवी धवल त्रिपाठी की पहल जारी, कड़ाके की ठंड में गरीब असहायो के बन रहे सहारा।

प्रयागराज-लवकुश शर्मा।

हंडिया- हण्डिया तहसील अंतर्गत सेवना गांव में राष्ट्रीय युवा विकास मंच के अध्यक्ष भाजपा नेता धवल त्रिपाठी के द्वारा शुक्रवार को विहिप अध्यक्ष दुर्गेश सुक्ला पुत्र राजेंद्र प्रसाद शुक्ला के निवास स्थान पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमे लगभग दर्जनों गांव के असहाय गरीब महिलाओं को पुरुषों विकलांग व विधवा महिलाओं को राष्ट्रीय युवा विकास मंच के अध्यक्ष व युवा नेता समाजसेवी धवल त्रिपाठी द्वारा लगभग सैकड़ों से ज्यादा गरीबों असहायो को कंबल वितरण कर नया वर्ष मना रहे हैं। बता दें कि इनके द्वारा इस पहल की 1 जनवरी से ही शुरुआत की गई है। जिसमें यह लगातार प्रतिदिन हण्डिया तहसील के अंतर्गत हर गांव में पहुंचकर कंबल वितरण का कार्यक्रम कर रहे हैं।

जिसमें नए वर्ष की शुरूआत एक अलग अंदाज में करते हुए समाजसेवी धवल त्रिपाठी नजर आ रहे हैं।वही कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल गए।और नए वर्ष पर इस पहल को देखकर असहायो ने समाजसेवी धवल त्रिपाठी की जमकर तारीफ की। व कंबल वितरण के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर मुख्य रुप से बालकृष्ण शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला राम शिरोमण,राम सजीवन आदि लोग मौजूद रहे।

Translate »