माली सैनी समाज ने मनाया सावित्रीबाई फुले का जन्म दिवस,निकाली शोभायात्रा

प्रयागराज-लवकुश शर्मा

हंडिया-हण्डिया में स्थित मानस हाल में सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें माली व सैनी समाज का जमावड़ा हुआ। कार्यक्रम का आयोजन माली सैनी समाज द्वारा किया गया।कार्यक्रम में समाज द्वारा सावित्रीबाई फुले की शोभायात्रा निकालकर हण्डिया से कई किलोमीटर दूर तक ले जाकर वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समापन किया।

जहां सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन केक काटकर व उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सैनी समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रेश पुष्कर ने कहा कि सावित्री बाई फुले के जन्मदिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार से इस दिन छुट्टी की घोषणा करने की अपील की। व लोग इसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाए। इस अवसर पर हरीश सैनी,अनुराग, हीरालाल सैनी,सुरेश कुमार सैनी, कमलाकांत सनी,अशोक सैनी, पप्पू माली, रवि माली, सैनी कौशल सैनी,प्रभात,बृजेश,उमेश,राजू माली आदि लोग मौजूद रहे।जो बहुत ही हर्ष के साथ जन्म दिवस मनाया गया।

Translate »