जरूरतमंदो की मदद करना ही हमारा धर्म-रामकृष्ण केशरवानी

प्रयागराज-लवकुश शर्मा

प्रयागराज- उतराव थाना क्षेत्र के रेहथु गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के आयोजक राम कृष्ण केसरवानी उर्फ टंटु रहे। उन्होंने जरूरतमंदों को लगभग 250 कंबल वितरण किए।

कंबल वितरण करते हुए उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही हमारा धर्म है। कड़ाके ठंड से बचने के लिए यह कंबल वितरण किया जा रहा है। जिससे गरीब असहाय इस तेज ठंड से बच सकें। गरीबों असहयोग की मदद करना ही सिर्फ हमारा उद्देश्य है। इस अवसर पर युवा नेता समाजसेवी नाजिम ने कहा कि राम कृष्ण द्वारा हर वर्ष कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जाता है।

जो सराहनीय कार्य है। वही कंबल पाकर गरीबों को चेहरे खिल उठे। वहीं इस सराहनीय कार्य को देखकर ग्रामीणों ने जमकर तारीफ की। बुजुर्गा असहायो ने आयोजक रामकृष्ण केसरवानी को कंबल वितरण के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अर्जुन पटेल, दीपचंद, राधेश्याम,सुनील दुबे,दारा सिंह, समसुल हक,केदार पूर्व प्रधान, दिलेर पटेल,रामबहादुर,हरिश्चंद्र, सालिकराम आदि लोग मौजूद रहे।

Translate »