गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे हेतु 200 करोड़ रूपये स्वीकृत   लिंक एक्सप्रेस-वे के बनने से गोरखपुर, संतकबीर नगर तथा अम्बेडकर नगर होंगे लाभान्वित

लखनऊ, 31 दिसम्बर, 2019
उत्तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना से आच्छादित जनपदों में भूमि अधिग्रहण व क्रय करने हेतु 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। औद्योगिक विकास विभाग द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि गोरखपुर को निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए 91.352 किमी लंबाई में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण का निर्णय लिया गया है। परियोजना की लागत 5794.79 करोड़ रूपये है। परियोजना हेतु आवश्यक भूमि का क्रय वित्तीय वर्ष 2018-19 से प्रारंभ किया जा चुका है। अबतक लगभग 53.6 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण की जा चुकी है। परियोजना का निर्माण कार्य जनवरी 2020 से प्रारंभ होना संभावित है। इसे 36 माह में पूर्ण किये जाने का लक्ष्य है। इस परियोजना से गोरखपुर, संतकबीर नगर तथा अम्बेडकर नगर जनपद लाभान्वित होंगे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की नोडल एजेंसी यूपिडा है।

Translate »