प्रयागराज-लवकुश शर्मा
प्रयागराज-हडिया थाना क्षेत्र के हरीपुर सैदाबाद गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा सोमवार को किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हण्डिया एसडीएम सुभाष चंद्र यादव रहे। उन्होंने कहा गरीबों की मदद करना इससे बढ़कर पुनीत कार्य कुछ भी नहीं है।

लोग इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। ज्यादा से ज्यादा इस कार्य को करने में प्रयास करें।एसडीएम ने गरीब असहायो को कंबल वितरण किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजपा नेता अजय कुमार पांडे रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेता आशीष कुशवाहा ने दर्जनों से ज्यादा असहायो को कंबल वितरण किया। वहीं भाजपा नेता सचिन गोस्वामी ने गरीबों को कंबल वितरण करते हुए कहा कि हम अपने क्षेत्र में हमेशा गरीबों के लिए खड़े हुए हैं। और गरीबों की मदद करना हमारे हमारा सौभाग्य है। जो हम आए दिन करते रहेंगे।कार्यक्रम के आयोजक सन्दीप कुशवाहा ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों को गरीबों को कंबल वितरण किया गया इस मौके पर लोगो का ताता लगा रहा। वही कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।इस पुनीत कार्य के लिए लोगो ने आभार प्रकट किया।
प्रयागराज से ब्यूरो हेड लवकुश शर्मा
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal