राम मंदिर के लिए हर परिवार से 11 रुपए, एक पत्थर दे, सीएम योगी की अपील

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी रैली में कहाकि बहुत जल्द अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनेगा।

लखनऊ।उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी रैली में कहाकि बहुत जल्द अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनेगा। हर परिवार को राम मंदिर के लिए 11 रुपए व एक पत्थर का योगदान देना चाहिए। ऐसा माना जा रहा है कि यह पहली बार है कि मुख्यमंत्री कद के किसी भाजपा नेता ने मंदिर निर्माण के लिए जनता से योगदान मांगा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को झारखंड के बागोदर में एक चुनाव रैली को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 500 साल पुराने विवाद को प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से सुलझाया जा सका। कांग्रेस, राजद, भाकपा-माले व कुछ अन्य पार्टियां लंबे समय से चले आ रहे विवाद का हल नहीं चाहती थीं। इसी रैली में मुख्यमंत्री योगी यह अपील की कि बहुत जल्द अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनेगा। हर परिवार को राम मंदिर के लिए 11 रुपए व एक पत्थर का योगदान देना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “मैं उस प्रदेश से आता हूं जिसने भगवान राम दिया और उनके शासन की प्रणाली को रामराज्य कहा गया, एक प्रणाली जिसमें नीतियां गरीब, युवा, महिला और समाज के हर तबके को ध्यान में रखते हुए बगैर भेद के बनाई जाती हैं। वही कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।”

योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता कानून को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। उन्होंने प्रधानमंत्री की बात दोहराते हुए कहा, “कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलती है।”

Translate »