एआईसीसी की अध्यक्ष सोनिया गांधी  के आवाहन पर आगामी 14 दिसम्बर 2019 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भारत बचाओ रैली के लिये कांग्रेस ने कमर कशी।

कांग्रेसजनों में कांग्रेस महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में जबर्दस्त उत्साह है।


लखनऊ 12 दिसम्बर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा उत्तर प्रदेश के व्यापक जनहित को लेकर चाहे वह आदिवासियों की जमीनों पर अवैध व नरसंहार का मामला रहा हो, चाहे प्रदेश में लगातार उन्नाव, शाहजहांपुर, मैनपुरी यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के आवाहन पर आगामी 14 दिसम्बर 2019 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भारत बचाओ रैली में आम जनता के मिल रहे अपार समर्थन से उत्तर प्रदेश से हजारों आदि जनपदों में महिलाओं एवं बेटियों के साथ हो रहे बलात्कार एवं हत्या का मामला रहा हो, गन्ना किसानों के बकाये भुगतान एवं गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी का मामला हो, होमगार्ड्स जवानों की ड्यूटी में घोटाला रहा हो, बिजली विभाग के कर्मचारियेां की भविष्य निधि में हजारों करोड़ रूपये के घोटाले का मामला रहा हो आदि तमाम मुद्दों को लेकर किये गये संघर्ष को आम जनता के प्रति उनकी संवेदनाओं का प्रदेश की आम अवाम पर गहरा असर पड़ा है यही कारण है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के आवाहन पर आगामी 14 दिसम्बर 2019 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भारत बचाओ रैली में आम जनता के मिल रहे अपार समर्थन से उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने दिल्ली पहुंचेंगे। भारत बचाओ रैली में भाग लेने के लिए कांग्रेसजनों में कांग्रेस महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में जबर्दस्त उत्साह है।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के सदस्य ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि केन्द्र में सत्तासीन भाजपा सरकार द्वारा लगातार लोकतंत्र की हत्या और संवैधानिक संस्थाओं को कुचलने का काम किया जा रहा है। विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दमन किया जा रहा है। देश में आर्थिक लूट, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मंहगाई, किसानों पर हो रहे लगातार अत्याचार आदि मुद्दोें पर लगातार जहां श्रीमती प्रियंका गांधी सरकार को आगाह कर रही हैं वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी लगातार जनपदों में पहुंचकर पीड़ितों की आवाज उठा रहे हैं जिसके कारण प्रदेश की जनता में कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है।
देश में छायी मंदी से जहां उद्योग धंधे और व्यापार चैपट हो रहा है वहीं आम आदमी भी आर्थिक मंदी की चपेट में है और मंहगाई के बोझ से लगातार दबता चला जा रहा है। केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लिये जा रहे अनवरत जनविरोधी निर्णयों से आम जनमानस में भाजपा के प्रति रोष व्याप्त है।
इन सभी मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आम जनता की आवाज बनने से आज प्रदेश की जनता कांगे्रस को प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल के रूप में देख रही है। भाजपा की योगी सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हो रही है विशेषकर किसानों, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों के मुद्दे पर पूरी तरह असफल रही है और जनता प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों से त्राहि-त्राहि कर रही है।
दिल्ली की विशाल रैली में उ0प्र0 से भारी भागीदारी सुनिश्चित किये जाने हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू स्वयं बागडोर संभाले हुए हैं एवं प्रदेश के जनपदों का लगातार दौरा कर लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। रैली को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय सचिवगण, प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ नेतागण प्रदेश के जिलों-जिलों का लगातार दौरा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में विशाल रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे।

Translate »