प्रयागराज-लवकुश शर्मा
प्रयागराज-हंडिया क्षेत्र के सरांयमंसूर धोकरी गांव मे अमरूद तोड़ने के बिवाद मे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक की जमकर पिटाई की। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनो द्धारा घायल युवक को जिले के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां घायल युवक ने बुधवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बीते सोमवार के दिन कोतवाली हंडिया क्षेत्र के सरांयमंसूर धोकरी गांव निवासी विनोद के बारह वर्षीय पुत्र अर्जुन ने पड़ोसी सुरेश के यहां लगे अमरूद के पेड़ मे से अमरूद तोड़ लिया। जिसको लेकर सुरेश की पुत्री बेबी व पत्नी गुलशन देवी ने अर्जुन की पिटाई कर दी। घर आकर अर्जुन ने अपनी मां पुष्पा देवी को मामले की जानकरी दी। पुष्पा देवी उलाहना लेकर सुरेश के यहां जाती है। जहां मां बेटी व उसके पुत्र उदयभान ने पुष्पा देवी की भी पिटाई कर दी। पत्नी को पिटता देख विनोद बीच बचाव के लिए गया। जहा सुरेश ,गुलशन देवी,बेबी व उदयभान ने विनोद की जमकर पिटाई की। जिसके चलते विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी उपरदहां ले गये। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी ने उसे जिलाअस्पताल रेफर कर दिया।हालत खराब होने पर परिजन उसे जीवन ज्योति अस्पताल मे ले गये। जहंा बुधवार सुबह इलाज के दौरान विनोद की मृत्यु हो गई। परिजनो ने बताया कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्यवाही नही की है व ना ही अब तक पुलिस आई। जिसको लेकर परिजनो मे आक्रोश ब्याप्त है। मृतक के दो पुत्र करन,अर्जुन व दो पुत्रिया नेहा व नैना है। घटना के चलते पूरे गांव मे कोहराम मचा हुआ है। आरोपी घर छोड़कर फरार है।
मृतक बिनोद के परिजनो ने बताया कि मृतक मजदूर था। किसी तरह पेटिंग करके अपने परिवार का खर्च चलाता था। उसकी मौत बुधवार सुबह हा ेगई थी। अस्पताल पचास हजार रूपये की मांग कर रहा है। दिनभर भागदौड़ करने के बाद भी परिजन पचास हजार रूपये का इंतजाम नही कर पाये। अनुनय बिनय के बाद भी रकम चुकाने के वादे के बावजूद शव को अस्पताल नही दे रहा है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal