जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट ,घायल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम।

प्रयागराज-लवकुश शर्मा

हंडिया। क्षेत्र के धनुपुर गांव मे बीते मंगलवार की शाम दबंग पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगो की लाठी ,डंडे व सरिया से जमकर पिटाई की। जिसके चलते दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस घायलो का जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया था। जहां देर शाम गंभीर रूप से घायल ब्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र के धुनुपुर गांव निवासी अमरेश कुमार व गंगाधर के बीच मे काफी समय से जमीनी बिवाद चल रहा था। मामला उच्च न्यालय मे विचाराधीन है। मंगलवार की देर शाम अमरेश अपने चचेरे भाई कमला शंकर के साथ गांव मे एक दुकान पर चाय पीने के लिए जा रहे था। रास्ते मे दबंग गंगाधर मौकेा देखकर अपने साथी मानिक चन्द्र,जमुना प्रसाद,प्रवीण कुमार के साथ मिलकर अमरेश को गाली देने लगा। बिरोध करने पर गंगाधर ने अपने साथियो के साथ मिलकर लाठी,डंडे व सरिया से अमरेश व कमलाशकर की जमकर पिटाई की। पिटाई के चलते दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर मौके पर पहुची हंडिय पुलिस घायलो को सीएचसी उपरदहां ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलो को जिला अस्पताल भेज दिया। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल कमलाशंकर ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल अमरेश का इलाज चल रहा है। मृतक टैंपो व टैक्टर चलाकर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी एकलौती पुत्री निशा है। मृतक की पत्नी श्यामादेवी का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गंगाधर,मानिकचन्द्र,जमुना प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है।

Translate »