यूपी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों पर 22 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

सुरक्षा के रहे सख्त बंदोबस्त, परिसर की स्थिति जानने के लिए एसएसपी भी पहुंचे

वाराणसी।यूपी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को हुए नामांकन में विभिन्न पद पर 22 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। नामांकन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये थे जिसके चलते शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन सम्पन्न हुआ। एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी परिसर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए 19 नवम्बर को मतदान होगा।

नामांकन के लिए सुबह 11 से तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। परिसर के अंदर प्रत्याशी व उसके प्रस्ताव को ही प्रवेश दिया गया था। पुलिस प्रशासन की सख्ती का असर था कि परिसर के आस-पास प्रत्याशी व उनके समर्थक ढोल-नगाढ़े पर नाच नहीं पाये। प्रत्याशियों ने शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकाला और नामांकन किया। चुनाव अधिकारी डा.दिवाकर सिंह ने दोपहर तीन बजे के बाद नामांकन किये प्रत्याशियों की सूची जारी की। 12 दिसम्बर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है इसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

*अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी
अध्यक्ष पद पर अनुराग सिंह अंकित, मो.इरशाद, समीर सिंह, विरेन्द्र प्रताप रघुवंशी वीरू व अनुराग कुमार सिंह अन्नू ने नामांकन किया है।
*उपाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी
उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष कुमार मिश्रा राना, कुनाल सिह व सचिन कुमार सिंह ने नामांकन किया।
*महामंत्री पद पर दो प्रत्याशी*
अमन सिंह व अभिषेक सिंह सन्नी ने पर्चा भरा है।
*पुस्कालय मंत्री पद पर दो प्रत्याशी*
अभिषेक तिवारी व नीरज सिंह ने नामांकन किया।
*कला संकाय प्रतिनिधि पद पर* आशीष सिंह व रोहित सिंह, *शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर* अभ्युदय राज तिवारी, वाणिज्य *संकाय प्रतिनिधि पद पर* आरजू सिंह, शुभम प्रताप सिंह व सुष्मिता सिंह, *विज्ञान संकाय पद पर* प्रतीक सिंह व किशन सिंह, *कृषि संकाय में* रौशन कुमार ने नामांकन किया है।

Translate »