पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा पुलिस मुख्यालय में महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों के निस्तारण एवं समस्याओं के समाधान के ढाचागत सरलीकरण पर चर्चा 

लखनऊ। ओ0पी0 सिंह, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा आज दिनांक 10-12-2019 को पुलिस मुख्यालय गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ में महिला सम्मान प्रकोष्ठ एवं 1090, यूपी काॅप एवं क्राइम आदि में दर्ज की जा रही महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों के निस्तारण हेतु सिंगल विन्डो सिस्टम पर चर्चा कर उनका त्वरित गति से निस्तारण करने हेतु ढाचागत सुधार एवं मानवीय संसाधन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
महिला सम्बन्धी अपराधों मंे पीड़िताओं को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान कराये जाने सहित अन्य बिन्दुओं पर निर्देश दिये गये।
बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक भर्ती बोर्ड, अपर पुलिस महानिदेशक 1090/महिला सम्मान प्रकोष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक पीएचक्यू, अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन, अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें/यूपी 112, पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था, पुलिस अधीक्षक अपराध, उ0प्र0 सहित अन्य पुलिस अधिकारीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
Translate »