प्रयागराज-लवकुश शर्मा
हंडिया-हडिया तहसील प्रांगण में अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की हडिया इकाई ने तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे की अगुवाई में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन का मोर्चा खोल दिया। उत्तर प्रदेश शासन से नाराज चल रहे उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर पूरे प्रदेश में लेखपाल संगठन का धरना प्रदर्शन अनवरत जारी है।

इस मौके पर तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे ने बताया कि जब तक लेखपालों का 8 सूत्रीय मांगों का निपटारा नहीं हो जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा । कहा कि इतना ही नहीं प्रदेश स्तर पर भी धरना प्रदर्शन किए जाएंगे ।धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से अशोक कुमार पांडेय अवध राज सिंह फखरे,अरुण कुमार सरोज,जीतबहादुर, आलम दिनेश बिंद विजय कुमार मिश्र मोहम्मद राशिद राकेश शाह सहित समस्त हडिया तहसील के लेखपाल मौजूद रहे।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal