
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान को सफल बनाकर हमें अपने शीर्ष नेतृत्व तक एक सकारात्मक संदेश पहुंचाना है।
मऊ। भारतीय जनता पार्टी ने ग्राम स्वराज अभियान को सफल बनाने के लिये सभी मण्डल अध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान को हम सब को पूरे मनोयोग से सफल बनाना है, ग्राम स्वराज अभियान का मूल उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचना है, साथ ही लोगों की मनोदशा को समझना है।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने यह सुनिश्चित किया गया है कि यह कार्यक्रम एक दिसंबर से तीस जनवरी तक चले। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान को सफल बनाकर हमें अपने शीर्ष नेतृत्व तक एक सकारात्मक संदेश पहुंचाना है। गांव के राजनैतिक और सामाजिक पृष्ठभूमि को समझते हुए हम सब को जमीनी स्तर पर कार्य करना है। सरकार द्वारा मिलने वाली तमाम योजनाएं जैसे उज्जवला योजना, आयुस्मान योजना, आवास योजना के साथ ही इसी तरह की तमाम योजनाओं का परीक्षण करना है। ग्रामीण स्तर पर हमें सामाजिक और प्रभावी लोगो को पार्टी से जोड़ना है, साथ ही संगठन को विस्तार देते हुए और मजबूती प्रदान करना है। सरकार के प्रति जनता के विचारो को समझने का प्रयास किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही पार्टी यहां तक पहुंची है, हम सब की अपनी कार्यशैली के द्वारा पार्टी की आशाओं पर खरा उतरना है। यह हम सब का सौभाग्य है कि, हमारे पास नरेंद्र भाई मोदी और योगी आदित्यनाथ जी जैसा ईमानदार व कर्मठ नेतृत्व है। हम सब को पूरी तन्मयता से अपने दाईत्व का निर्वहन करते हुए ग्राम स्वराज अभियान को अपने क्षेत्र में सफल बनाना है।
बैठक में अभियान के संयोजक जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह तथा जिला महामंत्री आनंद प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कृष्ण कान्त राय, जलज सिंह, रामप्रवेश राजभर, अरुण कुमार, पीयूष साहनी, राहुल उपाध्याय, जयनिल यादव, रामाधीन पांडेय, रविन्द्र उपाध्याय, उस्मान गनी, मनोज सोनकर, मयंक मद्धेशिया, नीरज राही, सुदामा निराला सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal