महिला डॉक्टर हत्याकांड में दोषियों को फांसी की मांग को लेकर महाकाल संगठन के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना।

प्रयागराज-लवकुश शर्माप्रयागराज-हडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद बाजार में गुरुवार को जय महाकाल युवा संगठन द्वारा महिला डॉक्टर हत्याकांड में दोषियों को सजा की मांग को लेकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में सैकड़ो युवाओं ने रैली निकाली।जुलूस जीटी रोड सैदाबाद बाजार में घुमाया गया।संगठन के कार्यकर्ताओं ने सैदाबाद जीटी रोड पर घण्टो जमकर विरोध प्रदर्शन किया।संघठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को फांसी व सजाए मौत की मांग की।कार्यकर्ताओ ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए।महिला डाक्टर के साथ हुई घटना की निंदा की।सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओ ने चक्काजाम कर दिया।लगभग घण्टो से चक्का जाम जारी है। वहीं प्रशासन भी मौके पर मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्य रूप से विशाल सिंह चंदेल,डाकुर विकास सिंह, ठाकुर विकास सिंह,अमित त्रिपाठी, डब्बू शुक्ला, ऋषभ शुक्ला, आदर्श त्रिपाठी, स्वेतम सिंह, विशाल सिंह,विनोद सिंह,विनय प्रताप सिंह,अनिल, राहुल,लोकेश,सत्यवान, महेश, सत्यदेव,वासुदेव,रामनिवास, आशीष आदि सैकड़ों की संख्या में आदि लोगों ने अपराधियों को फांसी की मांग करते हुए डटे रहे।

Translate »