प्रयागराज-लवकुश शर्माप्रयागराज-उतरांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव निवासी एक दिव्यांग वृद्ध को गांव के ही दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर खुन्नस खाए बाजार में उपस्थित दिव्यांग को लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। वहीं उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव कराया।
बताया जाता है कि महेंद्र कुमार निवासी मोहम्दाबाद जो जिनका बगल से ही कुछ लोगों का विवाद चल रहा है। जिससे खुन्नस खाए महेंद्र को गुरुवार सुबह दबंगों ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। दिव्यांग गंभीर रूप से घायल हो गया। वही महेंद्र कुमार पैर से दिव्यांग है जो चलने में असहाय हैं। दबंगों ने उसकी लाठी छीन कर उसी को जमकर पीटा। जिसमें दिव्यांग गम्भीर रूप से घायल हो गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal