धनु पुर ब्लाक में शिविर लगाकर बनाया गया दिव्यांग प्रमाण पत्र

प्रयागराज-लव कुश शर्मा

हंडिया-हंडिया तहसील के धनूपुर ब्लॉक में बुधवार को स्वास्थ्य टीम द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के सभी दिव्यांगों का उनके शरीर के बनावट के आधार पर जिसको जितना प्रतिशत विकलांगता थी उतना प्रतिशत का उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाया गया।

क्षेत्र के सभी दिव्यांग बहुत उत्साह पूर्वक प्रमाण पत्र बनवाते दिखे। प्रमाण पत्र बनवाकर निकल रहे दिव्यांग चेहरे पर खुशी की झलक दिखी।वही लोगों में खुशी का और उत्साह का माहौल दिखा।पूरे दिन शिविर में दिव्यांगों का मजमा लगा रहा। वही सैकड़ो से ज्यादा दिव्यांगों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा और बनवाए दिव्यांग का प्रमाण पत्र। जैसे-जैसे प्रमाण पत्र बनता जा रहा था वैसे वैसे लोग अपने घरों को प्रस्थान कर रहे थे।प्रमाण पत्र पाकर उनके चेहरे पर खिल उठे।

Translate »