शहीद झुरी बिंद सेवा ट्रस्ट की ओर से बांटा गया निशुल्क कंबल

प्रयागराज-लवकुश शर्मा

हंडिया- हंडिया विकासखंड क्षेत्र के आसवा दाऊद पुर गांव में शहीद झूरी बिंद समाज सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में प्रथम वर्षगांठ की उपलक्ष में जन चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्याम पति बिंद पूर्व लेखपाल प्रदेश महासचिव प्रगतिशील मानव समाज पार्टी विशिष्ट अतिथि शिव मिलन केवट मंडल अध्यक्ष प्रगतिशील मानव समाज पार्टी रहे कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों को माला पहनाकर किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गरीबी शिक्षा और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए था।

कार्यक्रम में 200 से अधिक गरीबों विधवाओं बुजुर्गों को निशुल्क कंबल का वितरण किया गया।
कंबल पाकर के महिलाओं बुजुर्गों एवं गरीबों के चेहरे पर अजीब सी खुशी दिखाई पड़ रही थी ऐसा लग रहा था जैसे असहाय को सहारा और बुजुर्गों को बुढ़ापे की लाठी मिल गई हो। कार्यक्रम के आयोजक मदन चंद्र बिंद जिलाध्यक्ष प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के द्वारा किया गया

कार्यक्रम का संचालन वंश बहादुर बिंद के द्वारा किया गया उक्त मौके पर शहीद झूरी बिंद समाज सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी गण अवधेश कुमार राजकुमार गौड़ सत्येंद्र कुमार बिंद राजबली बिंद ओम प्रकाश हरिजन प्रेमचंद बिन महेंद्र कुमार बिंद पंकज बिंद सीता देवी मालती देवी लालती देवी मंजुला देवी नैना देवी सरिता देवी समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Translate »