लखनऊ 18 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. स्वतंत्र देव सिंह कल 19 नम्बर को झांसी में रहेंगे। श्री सिंह दोपहर 1 बजे रानी लक्ष्मी बाई पार्क, झांसी में तिरंगा यात्रा समापन कार्यक्रम में सम्मलित होंगे इसके बाद दोपहर 2 बजे बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी के गांधी सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित रहेंगे।
श्री सिंह वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयन्ती पर आयोजित दीपाजंलि कार्यक्रम में सम्मलित होकर सायं 5ः30 बजे रानी लक्ष्मीबाई पार्क झांसी में प्रथम स्वत्रंता संग्राम की दीपशिखा रानी झांसी को श्रद्धांजलि अर्पित करंेगे
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal