डी.जी.पी. ने प्रदेश के समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक के साथ अपराध, कानून व्यवस्था एवं पुलिस प्रबन्धन के संबंध में बैठक किया


लखनऊ 25 सितम्बर। ओ0पी0 सिंह, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा आज दिनांक 25.09.2019 को पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिये समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक के साथ समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था), अपर पुलिस महानिदेशक पीएचक्यू, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन, अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना, अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन, अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध), अपर पुलिस महानिदेशक रेलवेज, पुलिस महानिरीक्षक अपराध, पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ, पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
पुलिस महानिदेशक, द्वारा अपराध, कानून-व्यवस्था एवं पुलिस प्रबन्धन से सम्बन्घित प्रासंगिक बिन्दुओं पर

समीक्षा बैठक की गयी:-
किसी भी प्रकार की पब्लिक वायलेन्स की घटना घटित न होने पाये, इस सम्बन्ध में कार्ययोजना के तहत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों की सघन मानीटरिंग करते हुए सामाजिक एवं धार्मिक विद्धेष उत्पन्न करने वाली खबरों/फेज न्यूज, अफवाहों का तत्काल खण्डन किया जाये तथा फेक न्यूज/अफवाह फैलाने वाले तत्वों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
ऽ बाइकर्स गैंग द्वारा कारित की जाने वाली लूट/फायरिंग आदि घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु कार्ययोजना के तहत अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चिित की जाये।
ऽ टाॅप-10 अपराधियों के विरूद्ध सघन प्रभावी कार्यवाही की जाये।
ऽ महिला सम्बन्धी अपराधों के सम्बन्ध में मुख्यालय स्तर से पूर्व में निर्गत निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए कार्यवाही की जाये। महिलाओं एवं बच्चों के प्रति घटित अपराधों को रोकने हेतु त्वरित कार्यवाही करते हएु अभियुक्तों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के सम्बन्ध में प्रभावी पैरवी की जाये तथा लगातार इसका अनुश्रवण किया जाये।
ऽ साइबर क्राइम के अपराधों एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए कार्यवाही की जाये। साइबर अपराधों के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये जाये। एटीएम फ्राड के प्रकरणों में गुणवत्तापरक विवेचना के साथ-साथ लगातार अनुश्रवण भी किया जाये।
ऽ लम्बित विवेचनाओं की जोनवार समीक्षा कर ली जाये और व्यवसायिक दक्षता के साथ उनका समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण कराया जाये। जोनल स्तर पर महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रकरणों से सम्बन्धित विवेचनाओं का लगातार अनुश्रवण किया जाये तथा सभी स्तर पर ओ.आर. के माध्यम से विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाये। हत्या के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील 10-10 प्रकरणों को चिन्हित कर उसकी लगातार मानीटरिंग करते हुए अभियुक्तों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के सम्बन्ध में मा0न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जाये।
ऽ लोक शिकायत, समाधान दिवस/तहसील दिवस के साथ-साथ आईजीआरएस एवं सी0एम0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध न्यायोचित निस्तारण किया जाये।
ऽ सभी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी फुट पेट्रोलिंग की जाये।
ऽ शस्त्र एवं गोला बारूद के सम्बन्ध में शासन एवं मुख्यालय स्तर से निर्गत निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराते हुए, इन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्यित किया जाये। शस्त्र दुकानों से निर्गत कारतूसों का सामेकित सत्यापन कर अनियमित्ता पाये जाने पर वैद्यानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
ऽ ई-प्रासिक्यूशन के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सभी को अवगत कराते हुए कार्यवाही के निर्देश दिये गये। वीडियो कान्फें्रसिंग के माध्यम से जेल में निरूद्ध अपराधियों का रिमाण्ड/विचारण के सम्बन्ध में दिये गये निर्देशों के क्रम में कार्यवाही की जाये।
ऽ आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु त्यौहार बन्दोबस्त तथा आपदा प्रबन्धन के सम्बन्ध में भी सभी को निर्देशित किया गया।

Translate »