यूपी में नौ आईएएस और पांच पीसीएस अफसरों का तबादला

फिरोजाबाद और कानपुर नगर के बदले सीडीओ

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में नौ आईएएस और पांच पीसीएस अफसरों का तबादला किया गया है।कानपुर नगर और फिरोजबाद के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बदले गए हैं।आईएएस सुधीर कुमार को नगर आयुक्त कानपुर नगर बनाया गया है। सुधीर कुमार अभी तक सीडीओ कानपुर नगर थे।आईएएस दीक्षा जैन को सीडीओ कानपुर नगर बनाया गया है। दीक्षा जैन अभी तक सीडीओ फिरोजबाद थीं।

आईएएस शत्रुघ्न बैश्य सचिव कानपुर विकास प्राधिकरण कानपुर नगर को सीडीओ फिरोजाबाद बनाया गया है। आईएएस प्रेरणा सिंह को ग्रेटर नोएडा अथारिटी की एसीईओ बनाया गया है। आईएएस शिव प्रसाद को प्रबन्ध निदेशक अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम बनाया गया है। शिव प्रसाद अभी तक विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी के पद पर कार्यरत थे।

आईएएस डॉक्टर कंचन शरण अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल को अपर आयुक्त आगरा मंडल बनाया गया है।आईएएस अरुण कुमार अपर आयुक्त बरेली मंडल को अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल बनाया गया है। शीलधर सिंह यादव अपर आयुक्त लखनऊ मंडल को विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस रणविजय यादव अपर आयुक्त लखनऊ मंडल को विशेष सचिव सिंचाई विभाग नियुक्त किया गया है।

पीसीएस अफसरों का तबादला

सिटी मैजिस्ट्रेट लखनऊ पीसीएस सिद्धार्थ कानपुर के न‌ए एडीएम एफआर बनाये गये हैं। सिटी मैजिस्ट्रेट गोरखपुर पीसीएस मंगलेश दुबे को एडीएम प्रशासन नोएडा बनाया गया है। एसडीएम बुलन्दशहर पीसीएस विमल किशोर गुप्ता को मेरठ का एडीएम न्यायिक बनाया गया है। पीसीएस पंकज दीक्षित एसडीएम बहराइच को एसडीएम आजमगढ़ बनाया गया है। पीसीएस शालिनी सिंह तोमर सहायक निदेशक स्थानीय निकाय को एसडीएम उन्नाव बनाया गया है।

Translate »