
महराजगंज।महराजगंज के फरेंदा थानाक्षेत्र में धान की रोपाई करने गई चार लड़कियों समेत पांच महिलाओं की करंट लगने से मौतहो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक आश्रितों को 13 लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान करने की घोषणा की है।
बिजली के खंभे से उतर आया था करंट
पुलिस अधीक्षक राेहित सिंह के अनुसार घटनासिधवारी गांव के विश्रामपुर की है।सोमवार शाम करीब पौने छह बजे कुछ महिलाएं और लड़कियांनंदलाल यादव के खेत में धान की रोपाई कर रहीं थीं। प्यास लगने पर लड़कियां नलकूप पर पानी पीने जा रही थीं, तभी वेखेत में भरे पानी में आ रहेकरंट की चपेट में आ गईं। करंट वहां लगे बिजली के खंभे से पानी में उतर आया था। मौके पर हीराजेन्द्र की 16 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी और उसकी 18 वर्षीय बहन राधिका के अलावा रामचंद्र की 18 साल की बेटी सोनी, रामनयन की 18 वर्षीय पुत्री वंदनी और सुभावती पत्नी (45)प्रहलाद की मौतहो गई। सभी मृतक पिचरखी टोला हड़हवा की रहने वाली हैं।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal