मॉरीशस में चीनी गीत प्रतियोगिता का आयोजन  

image

चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 70 वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिये मॉरीशस में चीनी दूतावास, मॉरीशस चीनी संस्कृति केंद्र, मॉरीशस राष्ट्रीय टीवी स्टेशन और स्थानीय संस्कृति और कला संस्थानों ने संयुक्त रूप से “सिंगिंग फॉर चाइना- मॉरीशस फ्रेंडशिप” के विषय पर चीनी गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया।

वर्तमान गतिविधि 20 जुलाई की रात को मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुइस में आयोजित हुई। फाइनल में शामिल 20 प्रतियोगियों ने जमकर प्रतिस्पर्धा की। आखिरकार मैरी एस्टेले कैथन और शैनन चान सीम ने क्रमशः “आई लव यू, स्नो इन सैबी” और “द मून रेप्रेज़ेंट माय हार्ट” गीत के साथ वयस्क और जूनियर समूहों की चैंपियनशिप जीती।

भारतीय मूल का लड़का संजय गरीबी में पैदा हुआ था और पहाड़ों में एक साधारण झोपड़ी में रहता था। यहां तक कि दैनिक पानी और बिजली की आपूर्ति की भी गारंटी नहीं दी जा सकती थी। लेकिन भौतिक गरीबी चीनी संस्कृति के प्रति उसके प्रेम को रोक नहीं सकती। हर सुबह, वह पहाड़ पर चीनी गीत गाने का अभ्यास करता है। संजय की आवाज़ में“आड़ू फूल की जगह”नामक चीनी गीत ने प्रतियोगिता में दर्शकों की वाहवाही लूटी।

मॉरिशस में चीनी गीत प्रतियोगिता का आयोजन वर्ष 2009 से ही शुरु हुआ था। प्रतियोगिता में विभिन्न जातीय, क्षेत्रों और उम्र के 150 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया।

मॉरीशस में चीनी दूतावास के सांस्कृतिक काउंसलर, चीनी सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक सोंग यानछुन ने कहा कि यह वर्ष चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 70 वीं वर्षगांठ है। यह हमारी मातृभूमि का जन्मदिन है। विदेश में रहने वाले सभी चीनी लोगों को अपने देश पर गर्व है। मॉरीशस में संस्कृतियां विविधतापूर्ण हैं। यहां चीनी भाषा की पढ़ाई भी आगे बढ़ाया जा रहा है, जो कि चीनी संस्कृति के प्रसार का आधार बन गया है। इस मौके पर दूतावास ने मॉरीशस के राष्ट्रीय टीवी स्टेशन, गांधी कॉलेज और म्यूटरैंड कंजरवेटरी ऑफ म्यूजिक आदि कला संस्थाओं के साथ मिलकर इस शानदार गतिविधि का आयोजन किया। विभिन्न जातियों के लोग एक साथ चीनी गीत गाते हैं, जिससे चीन और मॉरिशस के बीच गहरी दोस्ती जाहिर हुई।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

Translate »