भाजपा 61सीटों पर आगे चल रही है।

लखनऊ।लोकसभा चुनावके अब तक केरुझानों मेंउत्तरप्रदेश में महागठबंधन के बावजूद भाजपा 59सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा को इस बार 49% वोट मिले। 2014 लोकसभा चुनाव में 42.6% मिले थे।हालांकि, इस बार भाजपा को 2014 की तुलना में 16सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। यहांगठबंधन 19सीट (बसपा- 11, सपा-8 और रालोद 1) और कांग्रेस 2पर आगे चल रही है। गठबंधन में बसपा को फायदा मिलता दिख रहा है। बसपा उप्र मेंपिछली बार खाता नहीं खोल पाई थी, इस बार पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेससिर्फ 1 सीट पर आगे है।उप्र मेंसबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं। 2014 में इनमें से एनडीए को 73 पर जीत मिली थी।

अपडेट्स

  • वाराणसी से नरेंद्र मोदी 2 लाख 53 हजार वोटों से आगे।
  • राजनाथ सिंह लखनऊ सीट पर 2 लाख 25 हजार वोटों से आगे।
  • उन्नाव से साक्षी महाराज 3 लाख 52 हजार वोटों से आगे।
  • रायबरेली से सोनिया गांधी 75 हजार वोटों से आगे।
  • पीलीभीत से वरुण गांधी 90 हजार वोटों से आगे।
  • मुलायम सिंह मैनपुरी से 9 हजार वोटों से आगे।
  • इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी 67 हजार वोटों से आगे।
  • अमेठी में स्मृति ईरानी राहुल गांधी से 5727 वोटों से आगे।
  • आजमगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 93 हजार वोटों से आगे।
  • बदायूं से मुलायम सिंह के भतीजे धर्मेंद्र यादव पीछे। भाजपा की संघमित्रा मौर्य 16 हजार वोटों से आगे।
  • फतेहपुर से केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति 1 लाख 18 हजार वोटों से आगे।
  • फतेहपुर सीकरी से राज बब्बर 1 लाख 29 हजार वोटों से पीछे।
  • गौतम बुद्ध नगर से केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा 99 हजार वोटों से आगे।
  • गाजियाबाद से केंद्रीय मंत्री वीके सिंह 1 लाख 93 हजार वोटों से आगे।
  • सुल्तान पुर से मेनका गांधी 11146 मत से आगे चल रही है।
Translate »