रमजानुल मुबारक के मुकद्दस माह का दिखा चांद, रोजा शुरू

मस्जिदों में गूंजने लगी तरावीह के विशेष नमाज की सदाएं
-हर एक नेकी के बदले अल्लाह पाक फरमाता है 700 नेकियां
-सब्र का महीना है रमजान और सब्र का बदला जन्नत है।
दुद्धी। रमजान शरीफ का मुबारक महीना सोमवार को चांद दिखने के साथ शुरू हो गया। अंजुमन ईस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी के तत्वाधान मे इस मुकद्दस माह में अदा की जाने वाली तरावीह की ख़ास नमाज भी बाद नमाज ऐशा हाफीज महमूद साहब की जेरे ईमामत में शुरू हो गयी। रोजेदार भोर में सेहरी कर मंगलवार से अपना पहला रोजा रखे। तरावीह नमाज शुरू करने के पूर्व हाफीज महमूद साहब ने तकरीर करते हुए कहा कि ताजदारे मदीना सल्लाहे अलैहे वसल्लम का फरमाने अलीशान है कि जब रमजान के महीने की पहली रात आती है तो जन्नत के रास्ते खोल दिये जाते हैं। जो इस मुबारक माह की आखिरी रात तक खुले ही रहते हैं। इस माह की किसी भी रात में नमाज अदा करने वाले सख्श को हर नमाज के बदले 700 नेकियां अता फरमाता है। खुदा पाक अपने एैसे नेक बन्दों के लिए जन्नत में सुर्ख याकूत का महल तैयार कराता है। जो आदमी रमजान का पहला रोजा रखता है उसके लिए रोजाना हजारों फरिश्ते उसकी मगफेरत के लिए दुआ मांगते रहते हैं। हाफिज महमूद साहब ने यह भी फरमाया कि मोमिनों तुम्हारे पास एक अजमत वाला महीना आया है। जिसकी एक रात हजारों रात से अफजल है। इस महीने का रोजा अल्लाह ने हर मोमिन पर फर्ज किया है। इसकी रातों में तरावीह की नमाज अदा करने वालों को सुन्नते मुवक्केदा का मुकाम हासिल होता है। इस महीने में नेकी का कोई काम करने वाले को फर्ज अदा करने जितना सवाब मिलता है। फर्ज इबादतों का सवाब 70 गुना बढ़ा दिया जाता है। यह सब्र का महीना है, और सब्र का बदला जन्नत है। यह गमख्वारी और भलाई का महीना है। इस महीने में मोमिन की रोजी में बरकत अता कर दी जाती है। जो सख्श इस महीने में अपने किसी रोजेदार भाई को इफ्तार करायेगा उसके गुनाह बख्श दिये जायेगें। रोजा-इफ्तार कराने वालों को वैसा ही सवाब मिलेगा जैसा रोजा रखने पर को मिलता है। अन्त में उन्होने दुआ के हाथ उठाकर अल्लाह पाक हर मोमिन को रमजान का एहतराम करने, रोजा रखने, तरावीह की नमाज अदा करने, कुआर्न शरीफ की तिलावत करने, नफ्ली इबादत व सदका खैरात अदा करने की तौफीक नसीब फरमाने की दुआ की। साथ ही अपने करम से हर मुसलमान की टूटी-फूटी इबादतों को कबूल व मकबूल फरमाने की दुआ मांगी। तरावीह की खास नमाज अदा कराने के लिए जामा मस्जिद के सदर मु. शमीम अन्सारी, सचिव फतेहमुहम्मद खान, खजान्ची मेराज अहमद आदि लामग पूरी तन्मयता और जिम्मेदारी के साथ लगे हुए है। -मकतब में 9 दिनी तराबीह आज से दुद्धी, सोनभद्र। गत् वर्शों की भांति इस साल भी स्थानीय मक्तब जब्बारिया ईदगाह में 9 दिवसीय तरावीह का इन्तजाम आज से किया गया है। आयोजक सपा नेता रिजवान अहमद ने बताया कि 8 से 16 मई तक चलने वाले इस तरावीह की खास नमाज को हाफीज मेराज साहेब द्वारा पढ़ाया जायेगा। रिजवान अहमद सहित उनके सहयोगी सरफराज, मुर्तजा आदि ने अकीदतमन्दों से ज्यादा से ज्यादा तादात में तरावीह की नमाज में शरीक होने की अपील की है।

Translate »