इस बाइक में कार की तरह दिए हैं कई सारे बटन, 7-इंच की बड़ी स्क्रीन और म्यूजिक सिस्टम; 7 स्पीड के साथ बैक गियर भी दिया… टॉप स्पीड 220Kmph

[ad_1]


ऑटो डेस्क। होंडा ने बीते साल दिसंबर में अपनी सबसे लग्जरी बाइक Gold Wing का नया मॉडल लॉन्च किया था। ये कंपनी की सबसे पावरफुल और महंगी बाइक भी है। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम प्राइस 27.79 लाख रुपए है। ये बाइक दो स्मार्ट की (Key) के साथ आती है। कंपनी ने इसमें नेविगेशन सॉफ्टवेयर का अपडेट वर्जन दिया है। इसमें किसी लग्जरी कार की तरह कई सारे बटन दिए हैं। जिनकी मदद से बाइक के कई फीचर्स को कंट्रोल किया जाता है।

ऐसे हैं Gold Wing के फीचर्स

> बाइक में इलेक्ट्रिकली एडजेस्ट विंडस्क्रीन दी है। यानी राइडर अपने हिसाब से इसकी हाइट एडजेस्ट कर सकता है।
> इसमें 7.0-इंच का TFT कलर स्क्रीन और म्यूजिक सिस्टम दिया है। फुल LED लाइटिंग भी मिलेगी।
> बाइक का कुल वजन 379kg है। जिसके चलते इसमें लो-स्पीड रिवर्स गियर भी दिया है।
> इसमें हिल-स्टार्ट असिस्टेंट, क्रूजर कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए हैं।
> बाइक में टूर, स्पोर्ट्स, ईकॉन और रेन जैसे चार राइडिंग मोड भी दिए हैं।

हाईटेक सेफ्टी फीचर्स से लैस

> बाइक में स्पीड कंट्रोल और सेफ्टी के लिए फ्रंट में कैलिपर और 320mm रोटर्स दिया है।
> इसमें इलेक्ट्रिकली कंट्रोल कम्बाइंड ABS दिया है। जो फ्रंट और रियर दोनों व्हील में साथ काम करता है।
> होंडा ने इसके रियर व्हील में प्रीलोड-एडजेस्टेबल प्रो-लिंक मोनोशॉक दिया है।

इंजन का पावर

> होंडा गोल्ड विंग में 1833cc हॉरिजोंटली-अपोस्ड सिक्स-सिलेंडर इंजन दिया है।
> ये 126hp पर 5500rpm पावर और 170Nm पर 4500rpm टॉर्क जनरेट करता है।
> इसमें 21.1 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है, वहीं माइलेज 14 Kmpl है।
> बाइक में 7 स्पीड गियर बॉक्स दिया है। इसकी टॉप स्पीड 220 Kmph है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Honda Gold Wing most luxurious and expensive bike in india with hightech features price Rs. 27.79 lakh

[ad_2]
Source link

Translate »