कलश यात्रा के बाद 108 कन्याओं ने किया 12 ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक

जयकारे से गुंजायमान रहा समूचा कार्यक्रम स्थल

राजेश पाठक

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर मंदिर प्रांगण में 12 ज्योतिर्लिंग पर 108 कन्याओं द्वारा जलाभिषेक किया गया। तियरा ब्रह्मबाबा मंदिर स्थित तालाब से कलश में जल लेकर डीजे की धुन पर नाचते हुए 108 कन्याओं के साथ ही शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के लोगों ने जयकारा लगाया। आचार्य अमरेश मिश्र एवं दशरथ शुक्ला द्वारा रुद्राभिषेक पूजन कराया गया आरती पूजन के दौरान समूचा स्थल जयकारों से गुंजायमान हो गया। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि पूरे सावन माह भर आचार्य अमरेश मिश्र द्वारा रुद्राभिषेक पूजन व आरती कराया जा रहा है। जानकारी अनुसार रुद्राभिषेक कार्यक्रम 28 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि तियरा ब्रह्मबाबा मंदिर स्थित तालाब से 108 कन्याओं द्वारा कलश में जल भरकर एवं शिव शक्ति महिला मंडल व भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के लोगों द्वारा डीजे की धुन पर नाचते हुए खूब जयकारे लगाए गए। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भिखारी बाबा ने रुद्राभिषेक में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का आग्रह किया है। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, अजय सिंह, किरन मोदनवाल, उर्मिला केशरी, लीलावती, प्रियंका गुप्ता, राजपति, राधिका केशरी, चिंता मौर्य, उर्मिला देवी, प्रहलाद, रामरक्षा, राजेंद्र महाराज, रामखेलावन, परमानंद, रमेश कुमार, कालो देवी, विमला देवी, मीरा, रितु यादव, हीरा सिंह आदि मौजूद रहे।

Translate »