रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव
मोहन गुप्ता
गुरमा-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत के अवई टोले में सोमवार की अलसुबह रेलवे लाइन के किनारे एक वृद्ध का शव मिला। मृतक की पहचान राम स्नेही यादव (75) पुत्र स्व. बच्चन यादव, निवासी मारकुंडी के रूप में हुई है।


परिजनों के अनुसार राम स्नेही यादव मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और रविवार रात घर से बाहर निकल गए थे। आशंका जताई जा रही है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय वह किसी मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। शव मिलने की सूचना पर डायल-112 पुलिस टीम के साथ गुरमा चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal