शाहगंज क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार शाम अचानक आई तूफानी बारिश ने ग्रामीणों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया, जिससे गांव की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। विकास खंड घोरावल के खजुरी गांव निवासी जवाहिर, इस्लाम, सुरेश, रमेश,


विजय और पींन्टू जैसे ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पुराने कच्चे मकानों के गिरने का डर बना रहता है। सोमवार शाम तेज तूफान के साथ हुई बारिश ने कच्चे मकानों में रहने वाले ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। उन्हें अपने घरों की सुरक्षा को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal