मुकुट पूजन के साथ रामलीला का हुआ शुभारंभ

शाहगंज-सोनभद्र। राजपुर गांव में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से दस दिवसीय रामलीला शुरू हो गई है। राजघराने द्वारा यह आयोजन विगत कई सालों से किया जा रहा है।

रविवार शाम को राजघराने के देवांश ब्रम्ह ने मुकुट पूजन कर रामलीला का शुभारंभ किया। इस दौरान कलाकार भगवान श्री राम के जीवन की लीलाएं दस दिनों तक दिखाते हैं। मुकुट पूजन के समय पूरा इलाका “जय श्री राम” के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर दर्जनों गांवों से महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।

Translate »