रिपोर्टर पुरुषोत्तम चतुर्वेदी
वाराणसी। ईंट निर्माता एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने सारनाथ निकट रेलवे स्टेशन स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच समय बिताया और उन्हें फल एवं नाश्ता वितरित किया। इस अवसर पर बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी और अपनापन देखने को मिला। हरिशंकर सिंह ने कहा कि वृद्ध माता-पिता हमारे लिए देवतुल्य हैं। जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें सम्मान, स्नेह


और सहयोग देना हम सभी की जिम्मेदारी है। जिन बुजुर्गों का कोई सहारा नहीं है, उनकी सेवा करना ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि आज समाज को अपने संस्कारों को मजबूत करने की जरूरत है। जो लोग अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम जाने के लिए मजबूर करते हैं, उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए। युवा पीढ़ी को आगे बढ़कर बुजुर्गों की सेवा और सहायता के लिए पहल करनी चाहिए। हरिशंकर सिंह ने समाज के लोगों से अपील की कि वे वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के साथ समय बिताएं, उनकी जरूरतों को समझें और उनके जीवन को बेहतर बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद ही परिवार और समाज की सबसे बड़ी ताकत है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal