रिपोर्टर पुरुषोत्तम चतुर्वेदी

वाराणसी। डॉक्टर डे के अवसर पर इन्नरव्हील क्लब ने ब्रेथ ईज़ी टीम के परामर्श चिकित्सकों को सम्मानित किया। संस्थापिका ममता द्विवेदी, प्रेसिडेंट रंजना ओझा एवं सुनीता पाठक ने सभी चिकित्सकों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित चिकित्सकों में शामिल हैं:
- डॉ0 एस. के. पाठक – चेस्ट फिजिशियन एवं क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट
- डॉ0 स्वप्निल पाठक – पल्मोनोलॉजिस्ट एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ
- डॉ0 शिवांगी पाण्डेय – स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
- डॉ0 एम. एन. पाठक – जनरल फिजिशियन
- डॉ0 धिरेन्द्र सिंह – रेजिडेंट डॉक्टर
- डॉ0 साक्षी पाठक – जनरल फिजिशियन
- डॉ0 ए. के. गुप्ता – गैस्ट्रो एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन
- डॉ0 आर. के. पटेल – बाल रोग विशेषज्ञ
- डॉ0 दिवाकर पाण्डेय – रेजिडेंट डॉक्टर
- डॉ0 सौरभ पटेल – रेजिडेंट डॉक्टर
इस अवसर पर क्लब की ओर से कहा गया कि डॉ एस. के. पाठक के नेतृत्व में ब्रेथ ईज़ी टीम के चिकित्सक समाज के लिए निरंतर सेवा और समर्पण का उदाहरण हैं। उनका योगदान न केवल चिकित्सा क्षेत्र में बल्कि मानवता की सेवा में भी अमूल्य है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal