
वाराणसी।राम दरबार की स्थापना के साथ शुरू हुआ अखंड पाठ
रामनवमी के उपलक्ष में श्री काशी विश्वनाथ धाम में अखंड पाठ का हुआ आयोजन
रामनवमी के उपलक्ष में बुधवार कि सुबह श्री काशी विश्वनाथ धाम के चौक परिसर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस संगीतमय पाठ के आयोजन की शुरुआत राम दरबार की प्रतिमाओं के स्थापना से किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान से पूजन अर्चन करने के पश्चात इस अखंड पाठ को शुरू किया गया। मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री श्री नीलकंठ तिवारी और मंडलायुक्त श्री कौशल राज शर्मा ने मूर्ति पूजा और व्यास पीठ पर उपस्थित पंडित प्रेम प्रकाश दुबे के अभिवादन से शुरू हुआ। मंदिर में आने वाले दर्शनार्थी भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य के भागी बन रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सुनील कुमार वर्मा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री निखिलेश मिश्रा, एसडीएम श्री शंभू शरण सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal