
प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय राबर्ट्यसगंज पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
वरुण तिवारी
सोनभद्र।जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय राबर्ट्यसगंज पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। तत्पश्चात् प्रभारी मंत्री के जनपद आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया कार्यकर्ताओं को केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आवाह्न किया। भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल, जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल जी ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश मे योगी जी ने गरीब किसान और मजदूरों के लिए जन कल्याणकारी योजना चलाई है जिसका उन्हे सीधा लाभ मिल रहा है। प्रदेश में योगी सरकार से पहले गुण्डाराज कायम था जिसको अब खत्म किया गया है माफियाओं को जेल पहुंचाकर उनकी संपत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही हो रही है। प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल जी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सभी लोग हर व्यक्ति तक पहंुचायें हमारी कोशिश है कि हम हर जरुरतमंद तक सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को पहुंचाये। इसके लिए हमे कार्य करना चाहिए आज देश मे मोदी जी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हो रहा है प्रदेश मे भी मुख्यमंत्री योगी जी के कुशल नेतृत्व में कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे जी ने जनपद में आये प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल जी को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
बैठक में मुख्यरुप से जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य, दुद्धी विधायक रामदुलारें गोंड, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह, पूर्व विधायक तिरथराज, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, ओबरा चेयरमैन प्राणमती देवी, श्रवण जी, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, अमरनाथ पटेल, जीत सिंह खरवार, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, शिवकुमार गुप्ता, जिला मंत्री शंम्भू सिंह, संतोश शुक्ला, कैलास बैसवार, अनूप तिवारी, राकेश मेहता, सहित सभी मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal