प्रयागराज-लवकुश शर्मा
7052878263
प्रयागराज- प्रयागराज की हंडिया तहसील के उतरांव थाना क्षेत्र के दिघौटा गांव में 1 सप्ताह पूर्व एक किशोरी घर से गायब हो गई थी। वही अभी तक किशोरी का पता नहीं लग सका।

पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। दिघौटा गांव निवासी जोखू लाल पटेल जो किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। जिनकी बेटी पुष्पा पटेल 18 वर्ष जिसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं चल रहा था वह 8 फरवरी को घर से निकली फिर आज तक वापस नहीं आई। वही परिजनों ने रिश्तेदारी नातेदारी आसपास दूर-दूर तक पता लगाएं लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच में जुट गई। किशोरी पुष्पा पटेल पीला रंग लैगी धारीदार स्वेटर कत्थई रंग का समीज व पैर में चप्पल पहनी हुई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही 1 सप्ताह बीत जाने पर किशोरी का कहीं सुराग न लगने से घर के परिजनों हड़कम्प मचा हुआ है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal