प्रयागराज-लवकुश शर्मा
उतरांव। केन्द्र और प्रदेश सरकार की नीतियां जन विरोधी है। जिससे देश के नौजवान , किसान सभी त्रस्त है। अपराध तो चरम सीमा पर है। उक्त बातें सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव एरम रब्बानी महुआ कोठी बाजार में कार्य कर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने ने कहा कि देश की जनता ने जिस विश्वास के साथ केन्द्र और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई उनके साथ विश्वासघात हुआ है। मंहगाई और अपराध चरम सीमा पर है। जिससे देश की जनता घूट घूट कर जीने को विवश हैं। इस अवसर पर इरफान ,सैफ,वशी खान,श्रीपति, मौजीलाल यादव ,विजय कुमार ,तौआब अली, बब्बू यादव, अवधेश यादव, कमलेश, अश्वनी कुमार आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal