प्रयागराज सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी के जेठ का हुआ निधन।

प्रयागराज-लवकुश शर्मा

इलाहाबाद सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी के जेठ दिनेश चंद्र जोशी का आकास्मिक निधन हो गया जिनका अंतिम संस्कार दारागंज प्रयागराज में किया गया। स्वर्गीय जोशी 86 वर्ष के थे। कुछ दिन पहले उन्हें स्वस्थ संबंधी परेशानी के चलते शहर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सायं 5 बजे निधन कि सूचना पर प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी हॉस्पिटल पहुची ।
दिनेश चंद्र जोशी की इकलौती पुत्री श्रावणी जोशी ने मुखाग्नि दिया। सांसद प्रो० रीता बहुगुणा जोशी, पूरन चंद्र जोशी, शेखर बहुगुणा, मयंक जोशी, आशीष जोशी अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए । डॉ सुरेश द्विवेदी डॉ विनय सान्गुणी डा भगवत पांडेय राजेश त्रिपाठी मनु कक्कड़ जीतू जायसवाल मोहन पांडेय रतन दीक्षित अवधेश त्रिपाठी विजय पुरस्वानी मानव शर्मा ऊषा रानी विजय बहादुर सिंह राजाराम पांडेय स्वप्निल द्विवेदी रामदास आदि अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

*रीतियों को तोड़ बेटी ने दी मुखाग्नि, सांसद परिवार ने पेश की नई मिसाल*

स्व दिनेश चंद्र की बेटी श्रावणी जोशी ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर समाज मे बेटियो को बेटे के बराबर होने की मिसाल पेश की, प्रोo रीता जोशी का परिवार हमेशा ही समाज मे महिलाओ की शाशक्तिकरण एवम बराबर हिस्सेदारी के लिए आदर्श जाना जाता रहा है, नई पीढ़ी की बेटी ने भी इस आदर्श को कायम रखा, जिसकी चर्चा प्रयागराज के लोगो मे बनी रही।

अंतिम यात्रा में डा भगवत पांडेय राजेश त्रिपाठी मनु कक्कड़ जीतू जायसवाल मोहन पांडेय रतन दीक्षित अवधेश त्रिपाठी विजय पुरस्वानी मानव शर्मा ऊषा रानी विजय बहादुर सिंह राजाराम पांडेय स्वप्निल द्विवेदी रामदास आदि शामिल हुए

Translate »