
वाराणसी से पुरुषोत्तम चतुर्वेदी
वाराणसी। देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है। वहीं वाराणसी में भी प्रतिदिन कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां हर रोज नए मरीजों का मिलना बदस्तूर जारी है। रविवार को दोपहर में आई रिपोर्ट में लोग 21 पॉजिटिव पाए गए, वहीं शाम को 6 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रविवार को जिले में कोरोना से संक्रमितों की कुल संख्या अब 27 हो गयी है। वहीं इस जानलेवा बीमारी से जिले में एक और मौत की पुष्टि भी हुई है।
जानकारी के मुताबिक आज पॉजिटिव आए 27 रिपोर्टों में पहली मरीज 44 वर्षीय नाटी इमली जैतपुरा की निवासी है, यह एक गृहणी है। 39 वर्षीय दूसरी मरीज भुनेश्वर नगर कॉलोनी कैंट की रहने वाली है, यह एक ग्रहणी है। 55 वर्षीय तीसरा मरीज चौक का रहने वाला है। 21 वर्षीय चौथी मरीज सदर बाजार कैंट की रहने वाली है, यह एक छात्रा है। 57 वर्षीय पांचवा मरीज पहड़िया का रहने वाला है, यह एक अधिवक्ता है। 28 वर्षीय छठवां मरीज मिर्जामुराद का रहने वाला है, यह सिविल इंजीनियर है। 44 वर्षीय सातवां मरीज भुवनेश्वर नगर कॉलोनी कैंट का रहने वाला है, इसकी ज्वेलरी की दुकान है। 40 वर्षीय आठवां मरीज गणपति नगर कॉलोनी सारनाथ का रहने वाला है, यह पेशे से अधिवक्ता है। 60 वर्षीय 9वीं मरीज लंका की रहने वाली है, यह एक ग्रहणी है।
28 वर्षीय दसवां मरीज काली महाल चेतगंज का रहने वाला है, इसका अचार का कारोबार है। 31 वर्षीय 11वां मरीज सुसुवाही लंका का रहने वाला है, यह बीएचयू में इमरजेंसी में कैश काउंटर पर काम करता है। 55 वर्षीय 12वां मरीज शिवदासपुर मंडुआडीह का रहने वाला है, यह एक प्राइवेट नौकरी करता है। 34 वर्षीय 13वां मरीज कबीर चौरा कोतवाली का रहने वाला है, इसकी अगरबत्ती की दुकान है। 32 वर्षीय 14वां मरीज रोहनिया का रहने वाला है, यह लेबर का काम करता है। 58 वर्षीय 15वां मरीज बुलानाला कोतवाली का रहने वाला है। 32 वर्षीय 16वां मरीज पुलिस लाइन आवास में रहता है और यह ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत है। 24 वर्षीय 17वां मरीज चौक का रहने वाला है और यह दुकान में काम करता है। 54 वर्षीय 19वां मरीज अशोकपुरम कॉलोनी शिवपुर का रहने वाला है, एक निजी अस्पताल में काम करता है। 72 वर्षीय बीसवीं मरीज सिगरा की रहने वाली है, यह एक ग्रहणी है। 26 वर्षीय 21वां मरीज मिर्जामुराद का रहने वाला है। 38 वर्षीय 22वीं मरीज निराला नगर सिगरा की रहने वाली है, यह एक गृहणी है। 15 वर्षीय 23 वां मरीज निराला नगर का रहने वाला है, यह एक छात्र है। 45 वर्षीय 24 वां मरीज सिगरा के निराला नगर का रहने वाला है, यह एक निजी स्कूल में मैनेजर है। 56 वर्षीय 25वां मरीज निराला नगर सिगरा का रहने वाला है, यह एक प्राइवेट स्कूल में काम करता है। 46 वर्षीय 26वी मरीज कैट की रहने वाली है, यह एक ग्रहणी है। 27वां मरीज 28 वर्षीय पुरुष है, जो कि कैंट का रहने वाला है।
वाराणसी में इस खतरनाक बीमारी से अबतक कुल 23 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि संक्रमितों का कुल आंकड़ा 627 हो चूका है। रविवार को अस्पताल से ठीक हो कर आठ लोग घर भी जा रहे हैं। अब तक 348 लोगों ठीक हो कर घर जा चुके हैं जबकि अभी भी अस्पताल में 256 लोगों का इलाज चल रहा है
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal