भाजपा युवा मोर्चा ने वितरित किया मास्क व सेनिटाइजर।
प्रयागराज-लवकुश शर्मा
हनुमानगंज. भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से विकास खण्ड बहादुरपुर के कोटवा गाँव के बिपार मजरे में जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार दुबे व विमलेश सिंह पटेल जिला संयोजक युवा मोर्चा की उपस्थिति में लोगों को मास्क व सेनिटाइजर वितरित किया गया,

बढते कोरोना मरीजों को देखते हुए जन जन तक मास्क पहुंचाने व उसके फायदे बताने के लिए भाजपा युवा मोर्चा ने मास्क वितरित किया

इस अवसर पर जीत लाल त्रिपाठी, अभिजीत दूबे, सुनील कुमार, अमित मिश्रा, कपिल सिंह ,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहें.
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal