महिला को शादी का झांसा देकर एक युवक करता रहा शारीरिक शोषण।
———————-
न्याय पाने के लिए महिला पिछले 5 माँह से सराय इनायत थाने का चक्कर काट रही है। अभी तक नहीं मिला न्याय। हद तो तब हुई जब शनिवार कि सुबह पीड़ित महिला फिर थाने आई तो पुलिस ने उसकी तहरीर को ही मारपीट मे तब्दील करवा दी।
——————
यह वाकिया थाना सरायइनायत का है। पीड़ित महिला थरवई थाना क्षेत्र के टटेहरा गाँव कि है।
उसका कहना है कि सन, 2010 मे मेरे माँ बाप ने मेरा निकाह फूलपुर स्थित कप्सा बाजार नि, एक युवक से करा दी। तीन साल तक सबकुछ ठीक रहा उस दरम्यान एक बच्चा भी पैदा हुआ। शौहर की हरकतों से तंग आकर कुछदिन बाद उससे तालाक ले लिया। और अपने बच्चे को लेकर कटनी एमपी में रहने लगी। तभी सराय इनायत थाना के बड़नपुर गांव का एक युवक जो रिश्ते मे उसके बुआ का लड़का है। पीड़िता के फेसबुक से उसका मोबाइल नम्बर लेकर उससे नजदीकियां बढाने लगा और युवक ने शादी का झांसा देकर पिछले दो साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। और बीच में बहला फुसलाकर गर्भपात भी कराया। पीड़िता का आरोप है कि पहली बार 8 मार्च को फरियाद लेके थाने आई उसी दिन पुलिस ने आरोपी युवक के छोटे भाई को थाने ले आई । और कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया गया।
उसके बाद से महिला उक्त थाने का चक्कर काटती रही। और आज जब महिला थाने आई तो पुलिस ने उसकी तहरीर को फिर से लिखवाकर उसमे मारपीट का मामला तब्दील कर दिया गया।
———–
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal