Wednesday , September 16 2026

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर सिद्ध-सुशील सिंह

बिहार
रोहतास- शशिकांत

रोहतास- देश भर में वैश्विक कोरोना महामारी के कारण मजदूर लोगो का रुख अपने गावँ की ओर बढ़ रहा है, लाखो मजदूर अपने घर को किसी हाल में जाना चाहते हैं, उपाय चाहे जो भी हो,
जब लोग अपने गावँ पहुँच भी जाते हैं तो उनके लिए गावँ के बाहर सरकार द्वारा बनाई गई कोरन्टीन सेंटरों में रहना पड़ता है, जहाँ कोरन्टीन लोगो के लिए सारी सुविधा उपलब्ध है, इस सेंटर में महिलाओं और पुरुषों के लिय अलग अलग रहने की व्यवस्था है,
ऐसे में सरकार ने इनके लिए योगाभ्यास की भी व्यवस्था की है, ताकि योग करने से सरीर में प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है, और लोग स्वस्थ रहे, यह पूरी तरह प्राकृतिक हैं और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर भी।
वहीं सर्वोदय उच्च विद्यालय नोखा में कोरन्टीन किये गए लगभग 100 लोगो को सरकार के गाइडलाइंस और यूमिनिटी सिस्टम बढ़ाने के लिए रोज रूटीन के अनुसार योगा कराया जाता है,
वहीं महिलाओं के लिए भी महिला योगा शिक्षिका द्वारा योगाभ्यास कराया जाता है।
इसकी जानकारी देते हुए नोखा के कार्यपालक पदाधिकारी सुशिल कुमार सिंह ने बताया कि कोरन्टीन किये गए सभी लोगो को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक योग्याभ्यास कराया जाता हैं, ताकि लोगो मे प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सके, और ये स्वस्थ और निरोग रहें,
पुरुषो और महिलाओं के लिय अलग अलग योगा शिक्षको द्वारा योगा कराया जाता हैं।

Translate »