
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय शुल्क पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रविंद्र जायसवाल ने मंगलवार को वरुणा पार के राजर्षि और सारनाथ मंडल के उन कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विगत लगभग डेढ़ माह से लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री भोजन पैकेट वितरित करने के लिए धन्यवाद दिया, साथ ही उनके अथक प्रयास के प्रति आभार भी जताया। मंत्री ने वरुणा पार के दोनों मंडल राजर्षि और सारनाथ के भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार के बच्चों के लिए उनके पसंद की चीजें बिस्किट, चॉकलेट, जेम प्रचुर मात्रा में वितरण किया। बिस्किट व चॉकलेट वितरण के पीछे मंत्री जी की सोच थी, कि लॉक डाउन के दौरान लोग जीवनयापन के लिए अति आवश्यक वस्तुओं की ही खरीदारी कर सके थे। जबकि बच्चों के पसंद की चीजें रह जाती थी। इसी मंशा के चलते उन्होंने आज कार्यकर्ता के परिवार के बच्चों के लिए बिस्किट चॉकलेट टॉफी आदि का वितरण किया। वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा अनुपालन किया गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal